ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 309 नए मामले, पटना में सबसे ज्यादा केस

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। अगर 24 घंटों की बात करें तो बिहार में कोरोना के 309 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर

बिहार कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 309 नए मामले, पटना में सबसे ज्यादा केस
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। अगर 24 घंटों की बात करें तो बिहार में कोरोना के 309 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1389 पहुंच गई। प्रदेश के लगभग हर जिले में संक्रमण फ़ैल चूका है, जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।



पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 24 घंटे में पटना में 137 नये केसेज पाए गए हैं। पटना में बुधवार को सात डॉक्टर, एक न्यायिक अधिकारी समेत कुल 136 लोग पॉजिटिव हो गए। संक्रमित डॉक्टरों में तीन आईजीआईएमएस, दो पीएमसीएच और दो प्राइवेट क्लिनिक डॉक्टर्स शामिल हैं। साथ ही एक न्यायिक अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं। पटना में अब कुल 798 केसेस हो गए हैं। 



 स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में भागलपुर में 23, गया10, जहानाबाद 12, मुजफ्फरपुर 10, पूर्णिया 10, सहरसा व सुपौल में 14-14 नए संक्रमित मिले। जबकि अररिया में 2 अरवल 3, औरंगाबाद 1, बेगूसराय 9,भोजपुर 2, दरभंगा 5, पूर्वी चंपारण में 2 कोरोना के मामले पाए गए हैं। फिलहाल जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, वे बेहद चिंताजनक है। आने वाले दिनों में कोरोना के गाइडलाइन्स भी जारी किए जा सकते हैं, जिसमें मास्क लगाना और सेनिटाइज़र उसे करना जरुरी होगा। 

टैग्स