ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

Bihar News: अब निजी एजेंसी नहीं, भवन निर्माण विभाग खुद करेगा निर्माण सामग्री की जांच

Bihar News: भवन निर्माण विभाग ने पहली बार अपनी केंद्रीय प्रयोगशाला के माध्यम से निर्माण स्थलों पर मिट्टी और निर्माण सामग्री की जांच शुरू की है। औरंगाबाद के हसपुरा से इस पहल की शुरुआत हुई, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद मिलेगी |

 केंद्रीय प्रयोगशाला, भवन निर्माण विभाग, मिट्टी जांच, गुणवत्ता निर्माण, बिहार निर्माण समाचार, Central Laboratory Bihar, soil testing, Bihar construction quality, Haspura Aurangabad, building material
भवन निर्माण विभाग पहल
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: भवन निर्माण विभाग ने बिहार में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग की ओर से स्थापित केंद्रीय प्रयोगशाला ने पहली बार निर्माण स्थलों पर जाकर मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत औरंगाबाद जिले के हसपुरा में एक निर्माण स्थल से की गई है।


अब तक भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली मिट्टी और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांच निजी एजेंसियों के माध्यम से होती थी, जिससे रिपोर्ट में देरी और मानकों में बार-बार बदलाव जैसी समस्याएं सामने आती थीं। लेकिन अब विभागीय स्तर पर ही समयबद्ध जांच संभव हो सकेगी, जिससे न केवल खर्च और समय की बचत होगी, बल्कि कार्यों में पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।


भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा हाल ही में उद्घाटन की गई इस प्रयोगशाला में 55 से अधिक आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ये उपकरण पुरानी, निर्माणाधीन और आगामी संरचनाओं की गहन तकनीकी जांच में सक्षम हैं।


सचिव कुमार रवि ने इस पहल को विभाग की तकनीकी उत्कृष्टता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अब इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति के साथ विभागीय टीमें खुद निर्माण स्थलों पर पहुंचकर मिट्टी और अन्य सामग्रियों की जांच करेंगी, जिससे निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।


यह प्रयोगशाला सिर्फ भवन निर्माण विभाग ही नहीं, बल्कि अन्य सरकारी विभागों की संरचनाओं की गुणवत्ता जांच में भी सहयोग करेगी। इससे भविष्य में पूरे बिहार में निर्माण कार्यों के लिए नई गुणवत्ता मानक स्थापित होंगे।