ब्रेकिंग
Bihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशाBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशा

Bihar Weather: बिहार में बढ़ी कनकनी, घने कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ा; दो दिन तक राहत नहीं

Bihar Weather: बर्फीली पछुआ हवा का प्रवाह अब मैदानी इलाकों तक फैलने लगा है, जिससे बिहार में ठंड और कनकनी तेजी से बढ़ गई है। पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से घने कोहरे के...।

Bihar Weather
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Weather: बर्फीली पछुआ हवा का प्रवाह अब मैदानी इलाकों तक फैलने लगा है, जिससे बिहार में ठंड और कनकनी तेजी से बढ़ गई है। पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकल सकी है, जिससे अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर खासतौर पर दोपहर के समय महसूस किया जा रहा है, जब आमतौर पर कुछ राहत मिलती है, लेकिन इस बार दिन में भी ठंड बरकरार है।


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बिहार के जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि दक्षिण बिहार में कनकनी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण बिहार में कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। इसी वजह से दिन के समय भी लोगों को ठंड का तीखा एहसास होगा।


हालांकि, मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बीच-बीच में सूरज के दर्शन हो सकते हैं, जिससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि शेष जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में शीतलहर जैसे हालात बने रहे। इस बीच ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है।


राजधानी पटना में शनिवार को भी मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दिनभर कनकनी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने के आसार हैं। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। शुक्रवार को पटना में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर तक मध्यम स्तर का हो गया। लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकलने और कोहरे के कारण राजधानीवासियों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा।