ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित

Bihar Co Suspend:अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह निर्णय लिया है।

Bihar Co Suspend,ब्रजेश कुमार पाटिल निलंबन, खगड़िया अंचल अधिकारी, राजस्व विभाग बिहार, भूमि सुधार विभाग, Bihar officer suspension news, अंचलाधिकारी सस्पेंड
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Co Suspend: बिहार के अंचल अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे. लापरवाही के आरोप में एक और अंचल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अंचल अधिकारी को निलंबित किया गया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प जारी किया है.

खगड़िया के जिलाधिकारी ने 15 फरवरी 2025 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को रिपोर्ट किया था.जिसमें कहा गया था की खगड़िया सदर अंचल का कार्य अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल से सुचारू रूप से नहीं चल सकता है. इनका कार्यशैली एवं कार्य भावना राजस्व प्रशासन के अनुकूल नहीं है. ऐसे में  ब्रजेश कुमार पाटिल को निलंबित किया जाए .

सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल के खिलाफ दाखिल खारिज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने, ऑनलाइन जमाबंदी में मोबाइल नंबर एवं आधार सिडिंग कार्य की प्रक्रिया पूर्ण करने में शिथिलता बरतने, ससमय जमाबंदी का परिमार्जन नहीं करने समेत कई अन्य आरोप थे. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने खगड़िया सदर के अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल को सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है. इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अलग से चलेगी.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता