ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bihar News: CO संघ की हड़ताल खत्म... मानी गई मांगें, डिप्टी CM से वार्ता के बाद काम पर लौटे सभी अधिकारी

बिहार में अंचलाधिकारी संघ की हड़ताल समाप्त हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से सफल वार्ता के बाद सभी CO ने काम पर लौटने का फैसला किया। भूमि सुधार और सर्वे कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।

पटना
हड़ताल खत्म
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी है। बिहार राजस्व सेवा संघ (BiRSA) की हड़ताल समाप्त हो गयी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री से हुई वार्ता के बाद सभी अंचलाधिकारी काम पर लौट गये हैं। 


बता दें कि बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को बिहार राजस्व द्वितीय प्रोन्नति के पद भूमि सुधार उप समहर्ता पदस्थािपत करने के लिए यह हड़ताल की गई थी। भूमि सुधार उप समहर्ता का पद सामान्य प्रशासन विभाग को आवंटित कर दिया गया था। भूमि सुधार उप समहर्ता का पद बिहार राजस्व राजस्व सेवा अधिकारी को आवंटन के आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म हुआ। 02/02/26 से बिहार राजस्व सेवा के सभी पदाधिकारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल खत्म होने के बाद विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत की। 


विजय सिन्हा ने कहा कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद सदन तक स्थगित रखा जाएगा। उसके बाद हम लोग संवाद सुनेंगे। परिमार्जन, दाखिल-खारिज, मापी और इसके साथ जुड़ा हुआ और भी कई कार्य हैं, उन सबको क्रमबद्ध चलाया जाएगा। सर्वे के काम को गति प्रदान करने में इन लोगों की भूमिका हम सुनिश्चित करेंगे। 


उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंदर जो अभियान बिहार की जनता के हित में चल रहा है. उस अभियान में इन लोगों का योगदान जरूरी है। जिसके लिए हमने हड़ताल पर गये अधिकारियों और पदाधिकारियों से वापस काम पर लौटने की अपील की थी।  उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है अब इनके सम्मान के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। जो हमारे अभियान को सफल करेंगे, सरकार के संकल्प को साकार करेंगे, हम उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। 

Bihar News: CO संघ की हड़ताल खत्म... मानी गई मांगें, डिप्टी CM से वार्ता के बाद काम पर लौटे सभी अधिकारी