ब्रेकिंग
निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

Bihar Co News: डिप्टी CM विजय सिन्हा का आदेश...फील्ड से बाहर हो गए CO, बॉडीगार्ड के माध्यम से घूस लेने की मिली थी शिकायत

Bihar News: विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर गया जिले के आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है. भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में ऑन स्पॉट रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.

Bihar News, विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम बिहार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आमस अंचल, अरशद मदनी सीओ, गया जिला, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद, रिश्वत आरोप, निगरानी जांच, बिहार प्रशासनिक कार्रवाई
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर एक अंचल अधिकारी को फील्ड से बाहर कर दिया गया है. भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में ऑन स्पॉट मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. शिकायत के बाद मंत्री ने अंचल अधिकारी को हटाने का आदेश दिया था. अब जाकर विभाग ने उक्त सीओ को फील्ड से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है. 

हटाये गए आमस अंचल के सीओ

गया जिले के आमस अंचल के अंचल अधिकारी अरसद मदनी को हटा दिया गया है. इन्हें वहां से हटाते हुए भू अभिलेख निदेशालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 25 फरवरी को यह आदेश जारी किया है. विभाग ने गया के जिलाधिकारी से कहा है कि आमस अंचल में कार्यकारी व्यवस्था के तहत दूसरे सीओ को प्रभार दें. 

अंचल अधिकारी पर पैसे लेने के लगे थे आरोप

दरअसल, गयाजी में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने ही आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी पर एक आवेदक ने आरोप लगाया था कि बिल्टी मामले में आदेश के बावजूद उन से 25 हजार रुपये रिश्वत लिए गए. रिश्वत की राशि सीओ ने अपने सरकारी अंगरक्षक के माध्यम से लिया है. इसे सुनते ही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से वरीय पुलिस अधीक्षक गया को आदेश दिया कि बॉडीगार्ड को लाइन हाजिर किया जाए और पूरे मामले की जांच निगरानी से कराई जाए.

तब सीओ ने दी थी सफाई...

हालांकि तब आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी ने कहा था कि उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. मैं भी चाहता हूं कि पूरे मामले की जांच हो. जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है, पहले से उस पर कई मामले हैं. जो भी जांच होगी, मैं उसमें पूरा सहयोग करूंगा. मैं बेगुनाह है.'

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता