ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई

नवादा सदर के तत्कालीन अंचल अधिकारी शिव शंकर राय पर 619 दाखिल-खारिज मामलों में कथित अनियमितता के आरोप में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प जारी कर अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है.

Bihar CO Action, Bihar News, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, दाखिल खारिज मामला, नवादा सदर CO, शिव शंकर राय, विभागीय कार्यवाही, Bihar Land Reform, अंचल अधिकारी कार्रवाई, Nawada News
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Co Action: बिहार के एक अंचल अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है .इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है.

नवादा के तत्कालीन अंचल अधिकारी शिव शंकर राय वर्तमान में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. इन पर आरोप है कि नवादा सदर अंचल अधिकारी रहते इन्होंने दाखिल खारिज के 619 मामलों को एक बार अस्वीकृत किया, इसके बाद इसी दस्तावेज पर फिर से स्वीकृत कर दाखिल खारिज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है . इस आरोप में इनसे 19 जनवरी 2024 को ही स्पष्टीकरण मांगा गया था .जिसका इन्होंने जवाब दिया . 

सीओ द्वारा दिए गए जवाब का विभाग के स्तर पर समीक्षा की गई. इसके बाद विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है . नवादा के अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवादा सदर को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. शिव शंकर राय से कहा गया है कि आप अपने बचाव में पक्ष रखें, जैसा की संचालन पदाधिकारी अनुमति देते हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता