ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

बिहार: चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पकड़ा और करा दी शादी

JAMUI: बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े को रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है. पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जो किया उसका अंदाजा न तो प्रेमी को

बिहार: चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पकड़ा और करा दी शादी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े को रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है. पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जो किया उसका अंदाजा न तो प्रेमी को था और न ही प्रेमिका को. 


यह मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगरडीह गांव का है जहां एक प्रेमी जोड़े को साथ में पकड़ा गया. जिसके बाद  दोनों की ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय स्थित मंदिर में शादी करा दी है. जानकारी के मुताबिक पांच दिन पहले लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरडीह स्कूल के पास आपत्तिजनक हालत मेंप्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. और फिर दोनों युवक-युवती की जमकर धुनाई कर दी.


वहीं किसी ने इस हालत में युवक और युवती का किसी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया. घटना के तीन दिन बाद वीडियो की खबर लगी तो स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और दोनों पक्ष के लोगों के बीच आपसी समझौता कराया गया. दोनों परिवारों की रजामंदी से जिला मुख्यालय स्थित मंदिर में युवक-युवती की शादी कराई गई. जिसे गांव समाज के लोगों ने स्थानीय प्रशासन का एक सराहनीय कार्य बताया और इसकी तारीफ की है.


बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी बाजार निवासी हैं. ग्रामीण और पुलिस और ग्रामीण के मदद से लड़का-लड़की पक्ष के परिजनों की रजामंदी से मंदिर में शादी कराई गई है. इस शादी से प्रेमी युगल बेहद खुश है. 

टैग्स