ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: छठ की तैयारियां हुई तेज, DM-SP ने घाटों का किया निरीक्षण; कहा- महापर्व में कोताही बर्दाश्त नहीं

SEOHAR: दिवाली के आने के साथ ही बिहार में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिवहर में डीएम और एसपी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहा हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित

बिहार: छठ की तैयारियां हुई तेज, DM-SP ने घाटों का किया निरीक्षण; कहा- महापर्व में कोताही बर्दाश्त नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: दिवाली के आने के साथ ही बिहार में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिवहर में डीएम और एसपी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहा हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है और कहा है कि लोक आस्था के महापर्व में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


दरअसल, महापर्व छठ को लेकर शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिख रहा है। छठ व्रती को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर खास ख्याल रखा जा रहा है। रविवार को डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार ने शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया है। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी को सख्त चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि छठ पर्व के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी छठ घाटों पर नाव के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने का निर्देश दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाटों पर बेरिकेटिंग, बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश भी डीएम ने दिया है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अभियान को और तेज करने को कहा है। इस मौके पर एसडीएम अफाक अहमद, एसडीपीओ अनिल कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।



टैग्स