ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बड़ा हादसा टला: चलती बस में अचानक लग गई भयंकर आग, बाल-बाल बची लोगों की जान

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। बस सवार लोगो

बड़ा हादसा टला: चलती बस में अचानक लग गई भयंकर आग, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। बस सवार लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। जबकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तबतक बस जलकर राख हो गई थी। घटना देव-बालूगंज पथ पर चट्टी बाजार के पास की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को यात्रियों से भरी बस जा रही थी, इसी दौरान बस से धुआं निकलने लगा। धुआं देकर यात्रियों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया। आग बढ़ता देख यात्री जान बचाने ले लिए बस की खिड़की और दरवाजे से कूदने लगे। समय रहते सभी यात्री बस छोड़कर बाहर आ गए। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। इस दौरान आग की लपटें काफी तेज हो गईं और जबतक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तबतक पूरी बस जलकर राख हो गई  हालांकि गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

टैग्स