ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

BIHAR: कैश वैन से 70 लाख की चोरी मामले का हुआ खुलासा, घटना के 48 घंटे के भीतर 3 चोर पैसों के साथ गिरफ्तार

हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के कैश वैन को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए 70 लाख रूपये की चोरी की थी। घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने 3 चोरों को अरेस्ट कर लिया और इनके पास से सारा पैसा बरामद किया। चोरी करने वाला कैश वैन का गार्ड और उसका रिश्तेदार निकला।

bihar
गार्ड ही निकला चोर
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: 9 मई 2025 को छपरा के नगर थाना क्षेत्र में हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कैश वैन से 70 लाख रूपया चोरी हुआ था। कैश वैन से 70 लाख की चोरी मामले का खुलासा घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया है। सारे पैसे के साथ 3 बदमाशों को सारण पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


कैश वैन से 70 लाख रूपये की चोरी का मामला नगर थाने में दर्ज हुआ था। जिसका कांड सं0-248/25 है। घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जाँच एवं घटना के त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सहित SIT टीम का गठन किया गया था।


SIT की टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना को अंजाम देन वाले कैश वैन के 02 कस्टोडियन गार्ड एवं 01 इनके परिजन जो घटना में संलिप्त थे उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने  कुल 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी गयी सभी 70 लाख रूपये को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. रत्नेश कुमार साह, पिता-भवसागर साह, सा०-बरदहियाँ, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

2. सोनू कुमार सिंह, पिता-ओमप्रकाश सिंह, सा०-फकुली, थाना-मुफ्‌फसिल, जिला-सारण।

3. कृष्ण कुमार, पिता-कमलेश सिंह, सा०-कटहरी बाग, थाना-नगर, जिला-सारण।


जब्त सामानों की विवरणी :-

1. नगद राशि-70 लाख रूपये, 2. मोबाइल-04, 3. घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-01.

4. घटना कारित करने में प्रयुक्त हेलमेट-01, 5. घटना के समय उपयोग किया गया पेन्ट शर्ट-01,

6. घटना कारित करने में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाभी-01


टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1।

2. थानाध्यक्ष नगर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

3. जिला आसूचना इकाई, सारण।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता