ब्रेकिंग
पटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के इस पर्यटक स्थल की बदलेगी सूरत, क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना

बिहार के पश्चिम चंपारण में स्थित वाल्मीकिनगर के विकास के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है और इस क्षेत्र के विकास के लिए साढ़े 51 करोड़ से अधिक की राशि को स्वीकृति दे दी है.

Bihar News
विकास को मिलेगी रफ्तार
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को साल की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 55 एजेंडों पर सरकार की मुहर लगी है। बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है और इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी राशि को स्वीकृति दे दी है।


दरअसल, बिहार में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वाल्मीकिनगर एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। यहां अधिक संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है तथा निरंतर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन के साधन एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वाल्मीकिनगर क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कई कार्य किए गए है।


इसी क्रम में उक्त योजना प्रस्तावित है जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं उद्यम की संभावनाएं भी सृजित होगी। मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य स्कीम के अन्तर्गत पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लव-कुश इको टूरिज्म पार्क, वाल्मीकिनगर के विकास हेतु राशि- 51,54,07,900/- (एकावन करोड़ चौवन लाख सात हजार नौ सौ) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।


कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब वाल्मीकिनगर के विकास को गति मिलेगी और इस क्षेत्र का पहले से ही काफी विकास हुआ है। अब करीब साढ़े 51 करोड़ से अधिक की राशि से इस क्षेत्र में विकास के और भी कई काम किए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को पहले से अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।