ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..7047 सलाहकारों का मानदेय बढ़ाया , अब हर महीने इतना रू मिलेगा, जानें...

बिहार कैबिनेट बैठक में 26 एजेंडों पर मुहर लगी। नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए किसान सलाहकारों का मानदेय 13,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

बिहार कैबिनेट बैठक 2025, किसान सलाहकार मानदेय वृद्धि, नीतीश सरकार फैसले, बिहार सरकार नई योजना, किसान मानदेय 21000, कृषि विभाग बिहार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उद्योग से लेकर नौकरी देने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं. बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दिया है.

राज्य स्कीम मद से किसान सलाहकार योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 से किसान सलाहकारों के मानदेय को 13,000/- से बढाकर 21,000/- रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा. इसके लिए अतिरिक्त कुल सड़सठ करोड़ सतासी लाख दस हजार सात सौ छत्तीस रूपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गयी है. मानदेय की बढ़ी हुई दर 1 अप्रैल 2025 के प्रभाव से लागू होगी। 

किसान सलाहकारों का कुल कार्यरत बल 7047 है. इसके लिये मानदेय 13000/- रूपये से बढ़ाकर 21000/- रूपये करने के साथ किसान सलाहकार परामर्श अवधि 06 घंटे से बढाकर 07 घंटे किया गया है। कृषि विभाग द्वारा कार्यान्वित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसान सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका है. पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत कृषि कार्यालय में भी इनके द्वारा कृषि कार्य किया जाता है। किसान सलाहकार के द्वारा कृषि प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता