ब्रेकिंग
पटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमपटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायम

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, ग्राम कचहरी सचिवों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी

बिहार कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय बढ़ा दिया गया है। शिक्षक भर्ती पर भी फैसला। जानिए... डिटेल!

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: चुनावी साल में बिहार सरकार खजानों का पिटारा खोल दिया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुल 49 एजेंडों पर मंजूरी दी गई। यह बैठक प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें युवाओं, ग्राम सचिवों और शिक्षा एवं संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।


कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब ग्राम कचहरी सचिवों के मासिक मानदेय को 6,000 से बढ़ाकर 9,000 कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और प्रशासन में कार्यरत कर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


इसके अतिरिक्त, राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों में नई नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई है। इसमें विशेष रूप से शिक्षा विभाग में शिक्षक बहाली, कला और संस्कृति विभाग में पदों पर भर्ती जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य न सिर्फ बेरोजगारी को कम करना है, बल्कि शिक्षा और सांस्कृतिक ढांचे को भी मजबूत करना है।


अन्य प्रस्तावों में विभिन्न विभागों के लिए योजनाओं की स्वीकृति, आधारभूत ढांचे के विकास, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई परियोजनाएं और सेवा शर्तों में संशोधन जैसे अहम बिंदु शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए ये फैसले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जनहित को साधने की रणनीति के रूप में भी देखे जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में संबंधित विभागों द्वारा इन प्रस्तावों को लागू करने की दिशा में अधिसूचना जारी की जाएगी।