ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

Bihar Cabinet 2026 : कल इस समय शपथ लेंगे 'सम्राट कैबिनेट के मंत्री ', आज शाम लिस्ट पर लग जाएगी फाइनल मुहर; नए चेहरों को मिल सकता है मौका

बिहार की राजनीति में बड़ा दिन आने वाला है। 7 मई को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा, जहां नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

Bihar Cabinet 2026 : कल इस समय शपथ लेंगे 'सम्राट कैबिनेट के मंत्री ', आज शाम लिस्ट पर लग जाएगी फाइनल मुहर; नए चेहरों को मिल सकता है मौका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Cabinet 2026 : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा दिन आने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसको लेकर समेत भी तय कर लिया गया है।कल 12:10 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दैरान राज्यपाल  सम्राट सरकार के नए मात्रियों को शपथ दिलाएंगे।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल में नीतीश कैबिनेट में रहे चेहरों को दोबारा जगह देने की रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी से पुराने चेहरों के अलावा 2 से 3 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। बीजेपी ने जरूर प्लानिंग की है नए चेहरों को जरिए बिहार के समीकरण का बैलेंस बनाया जाए। 


वहीं, बीजेपी इस बार कुछ नए चेहरों को भी मौका देने के मूड में दिख रही है। पार्टी के भीतर से संजीव चौरसिया, नीतीश मिश्रा और मनोज शर्मा के नाम चर्चा में हैं। इन नए चेहरों को शामिल कर पार्टी सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश कर सकती है।


जनता दल यूनाइटेड (JDU) की बात करें तो पार्टी अपने पुराने मंत्रियों पर भरोसा बनाए रख सकती है। संभावित नामों में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार, मदन सहनी और मो. जमा खान शामिल हैं। वहीं नए चेहरों में शीला मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, बुलो मंडल और विनय चौधरी को मौका मिल सकता है।



सूत्र यह भी बताते हैं कि जेडीयू ‘टीम निशांत’ से किसी युवा चेहरे को भी कैबिनेट में शामिल कर सकती है, जिससे पार्टी युवाओं को साधने की रणनीति पर काम करती दिखेगी। यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP(R) की ओर से संजय सिंह और संजय पासवान को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से संतोष सुमन का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।


इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से उपेंद्र कुशवाहा के परिवार से किसी एक सदस्य को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। चर्चाओं के अनुसार, उनके बेटे दीपक प्रकाश या पत्नी स्नेहलता कुशवाहा में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।