ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

बिहार कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए वर्तमान,पूर्व जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज सुविधा देने की मंजूरी दी गई है। इससे इलाज प्रक्रिया अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।

बिहार न्यूज
सम्राट कैबिनेट का फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव समेत मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।


कैबिनेट बैठक में राज्य के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया गया। अब बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत सरकारी कर्मियों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे इलाज की प्रक्रिया अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।


इस योजना का लाभ बिहार विधान मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, उनके आश्रितों, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा उनके परिजनों को भी मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमित अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पेंशनधारी कर्मी (पति-पत्नी) और पारिवारिक पेंशनर भी इस सुविधा के दायरे में शामिल होंगे।


सरकार का मानना है कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से सरकारी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को इलाज के दौरान आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों से राहत मिलेगी।