ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार : बस और ट्रक की भिड़ंत, सड़क हादसे में एक की मौत; कई लोग घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों नहीं जाती हो। इ

बिहार : बस और ट्रक की भिड़ंत, सड़क हादसे में एक की मौत; कई लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों नहीं जाती हो। इस पर लगाम लगाने को लेकर लगातार कई तरह की योजना भी तैयार की जाती है। लेकिन, इसके बाबजूद इसपर रोक लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बस और ट्रक की आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि,कई लोग घायल हो गए है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा चौक के पास  बस और ट्रक की आमने - सामने की टक्कर हो गई है।  इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल हो गए है।  यात्रियों से भरी बस और ट्रक की सीधी टक्कर हुई है।  इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यह घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच-28 पर हुई है। इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। 


इधर, इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है।  जबकि, बस बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक का शव बस में फंस गया था। कई यात्री इस हादसे में घायल हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यहां इनका इलाज जारी है।  दूसरी ओर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।