ब्रेकिंग
अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव

बिहार में बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

Bihar News: बिहार सरकार ने बसों के किराया 10-15% बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया है. सरकार ने साधारण से लेकर वॉल्वो बसों तक नई दरें तय की हैं. इस प्रस्ताव को लेकर सरकार ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य में बस किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव जारी किया है, जिससे लाखों यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। परिवहन विभाग द्वारा जारी इस प्रस्ताव पर आम जनता से एक महीने के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।


यह प्रस्ताव मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 67 के तहत तैयार किया गया है और राज्यपाल की अनुमति के बाद सार्वजनिक किया गया है। हालांकि अभी यह अंतिम निर्णय नहीं है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि किराया बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।


प्रस्ताव के अनुसार, साधारण बसों का किराया 50 किलोमीटर तक 1.50 रुपये से बढ़ाकर 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। वहीं डीलक्स बसों के लिए 1.96 रुपये प्रति किलोमीटर की दर प्रस्तावित है। लंबी दूरी की यात्रा में प्रति किलोमीटर दर थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कुल किराया अधिक देना होगा।


एसी बसों के लिए 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर और वॉल्वो व मर्सिडीज जैसी प्रीमियम बसों के लिए 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर तक किराया तय करने का प्रस्ताव है, जिससे लंबी दूरी का सफर और महंगा हो जाएगा।


नगरीय बस सेवाओं के लिए भी नई व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले 4 किलोमीटर को एक स्टेज माना जाएगा, इसके बाद हर 2 किलोमीटर पर नया स्टेज बनेगा। पहले 4 किलोमीटर के लिए 1.84 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है।


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली नहीं की जा सकेगी। बसों में किराया सूची प्रदर्शित करना और शिकायत रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा। ओवरलोडिंग या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे यात्रियों को पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता