ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar Budget 2025: नीतीश सरकार का अंतिम बजट, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार पेश करेंगे बिहार का बजट

नीतीश कुमार के लिए यह बजट इसलिए भी अहम है क्योंकि यह उनके मौजूदा कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा।

Bihar news
बिहार बजट
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने जा रही है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्तमान कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा।


इस बजट का आकार लगभग 3.15 लाख करोड़ रुपये होने की संभावना है।चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए सरकार का मुख्य फोकस महिलाओं, किसानों और युवाओं पर रहेगा।


 उम्मीद है कि युवाओं के लिए 6 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की जाएगी, जिसमें पुलिस सिपाही और शिक्षकों की बड़ी भर्ती शामिल होगी।


महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उद्योगों में निवेश करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सब्सिडी देने की योजना बनाई जा सकती है, विशेषकर दलित महिलाओं के लिए अलग से राशि आवंटित होने की संभावना है।


 इसके अलावा, बुजुर्गों की पेंशन राशि में वृद्धि कर इसे 400 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह किया जा सकता है।

किसानों के लिए डीजल पर सब्सिडी, सस्ती बिजली, फिक्स चार्ज पर छूट और धान-गेहूं खरीद के लिए विशेष बजट जारी किया जा सकता है। 


इसके अलावा, ट्यूबवेल लगाने और नई फसलों के बीज पर भी सब्सिडी की संभावना है।


ग्रामीण विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा और आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए बड़े बजट का ऐलान किया जा सकता है।


जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद कम है, क्योंकि सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह वैट में कटौती के मूड में नहीं है।


कुल मिलाकर, यह बजट राज्य के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित रहने की संभावना है, जिससे बिहार के विभिन्न वर्गों को लाभ होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें