ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिहार में BSAP के 5 जवानों पर लू का कहर: ट्रेनिंग के दौरान हुए बेहोश, एक की हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में स्थित बीएसएपी-2 कैंप में ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 16 किलोमीटर की दौड़ के दौरान भीषण गर्मी और लू के कारण कुछ प्रशिक्षु जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया...

बिहार में BSAP के 5 जवानों पर लू का कहर: ट्रेनिंग के दौरान हुए बेहोश, एक की हालत नाजुक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब सुरक्षाबलों की ट्रेनिंग पर भी पड़ने लगा है. रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीएसएपी-2 कैंप में प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 16 किलोमीटर की दौड़ के दौरान पांच प्रशिक्षु जवान हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर अचानक बेहोश हो गए. घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


मिली जानकारी के अनुसार बीएसएपी-2 कैंप में प्रशिक्षु जवानों की नियमित शारीरिक ट्रेनिंग चल रही थी. इसी क्रम में जवानों को 16 किलोमीटर की लंबी दौड़ पूरी करनी थी. दौड़ के दौरान तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण पांच जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे एक-एक कर बेहोश होकर गिर पड़े.


जवानों के गिरते ही वहां मौजूद अधिकारियों और अन्य प्रशिक्षुओं ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया. सभी को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी जवानों में लू और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए.


इन पांच जवानों में प्रशिक्षु जवान श्रीराम कुमार की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं अन्य चार जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.


गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है.रोहतास, कैमूर, बक्सर और औरंगाबाद जैसे जिलों में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है.


हाल के दिनों में रोहतास और कैमूर बिहार के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों और श्रमिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है.