ब्रेकिंग
LPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म 25 अगस्त से भरेंगे, 16 सितंबर है आखिरी तारीख

BSEB ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म की तारीख जारी कर दी है। ऑनलाइन फॉर्म 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।

बिहार न्यूज
स्कूल-कॉलेज के प्रधान भरेंगे परीक्षा फॉर्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से 24 अगस्त 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म और शुल्क 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक जमा किए जाएंगे।


स्कूल-कॉलेज के प्रधान भरेंगे परीक्षा फॉर्म

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा भरा जाएगा। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म exam.biharboardonline.org के जरिए भरा जाएगा।


विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क कर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।


टैग्स