ब्रेकिंग
Jamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूट

बिहार इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से, BSEB ने जारी किया एडमिट कार्ड

PATNA : बिहार बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पर

बिहार इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से, BSEB ने जारी किया एडमिट कार्ड
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 4 मई तक किया जाएगा। इसके लिए शनिवार यानी आज छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किए गए। 


बिहार बोर्ड की इंटर कंपार्टमेंटल एग्जाम दो पारियों में होगी। पहली पाली 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। वहीं दूसरी पाली 1 बजकर 45 मिनट से 5 बजे शाम तक चलेगी। इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 में परीक्षाथियों को चप्पल पहनकर जाने को इजाजत होगी। जूता-मोजा पहनकर जाने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित दोनों केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा करवाने का निर्देश दिया है।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। उन्हें रविवार को योगदान करने का निर्देश दिया गया है। योगदान करनेवाले वीक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से परीक्षा को लेकर दिए गए निर्देश की जानकारी देने की जिम्मेदारी केंद्राधीक्षकों को दी गई है। इंटरमीडिएट की आयोजित होने वाली कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त हो, इसको लेकर अतिरिक्त पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

टैग्स