ब्रेकिंग
मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

बिहार में होली की तैयारियों के बीच बायो प्लांट में लगी भीषण आग, बड़ी साजिश की आशंका

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित उत्कर्ष बायो प्लांट में भीषण आग लगी। ग्रामीणों ने बड़ी साजिश की आशंका जताई। फायर ब्रिगेड कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही। पिछले साल ही सीएम नीतीश कुमार ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है, जहां घुसिया खुर्द गांव में उत्कर्ष बायो प्लांट में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के संपत्ति के क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बड़ी साजिश की आशंका जताई है।


ग्रामीणों का कहना है कि जब बायो प्लांट में आग लगी तो गांव के सैकड़ो लोग आग बुझाने के लिए दौरे, लेकिन बायो प्लांट के कर्मी तथा सुरक्षा गार्ड ने ग्रामीणों को अंदर जाने से रोक दिया। जिस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों की सूचना पर ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा बायो प्लांट का गेट खुलवाया। 


फायर ब्रिगेड गाड़ी अंदर प्रवेश की और कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बायो प्लांट के गार्ड  स्थानीय ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए परिसर में जाने से रोक दिया। 


जिसको लेकर ग्रामीण भी कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल आग को आगे फैलने से रोक दिया गया है। बता दें कि पिछले साल ही सीएम नीतीश कुमार ने इस बायो प्लांट का उद्घाटन किया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता