ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : बाइक सवार को टक्कर मारते हुए स्कूल वैन खाई में गिरी, 2 लोगों की हालत गंभीर

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई. घटना में बाइक सवार दो लोग गभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, स्कूल वैन

बिहार : बाइक सवार को टक्कर मारते हुए स्कूल वैन खाई में गिरी, 2 लोगों की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई. घटना में बाइक सवार दो लोग गभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, स्कूल वैन में सवार बच्चों को भी चोट आई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.


बताया जाता है कि स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान ककड़िया गांव के समीप मोटरसाइकिल ने स्कूली वैन को चकमा दे दिया. जिससे स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. घटना में स्कूल वैन पर सवार बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद ड्राइवर बच्चों को बचाने के बजाए छोड़कर भागने लगा. ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ लिया.


स्थानीय लोगों ने गाड़ी के अंदर फंसे बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं, बाइक सवार युवक को भी इलाज के लिउए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे वैन को बहार निकाली गई. वहीं, इस संबंध में स्कूल के प्रबंधन कमेटी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता