ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार: भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, सब्जी खरीदने गए थे बाजार

ARWAL: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कलेर थाना क्षेत्र के अग्नूर मोड़ NH-139 के पास की है, जहां गैस कैप्सूल वाहन की चपेट

बिहार: भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, सब्जी खरीदने गए थे बाजार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कलेर थाना क्षेत्र के अग्नूर मोड़ NH-139 के पास की है, जहां गैस कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक चाचा भतीजा की पहचान कलेर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी गणेश सिंह के 30 वर्षीय बेटे सुधीर कुमार और उसके 15 साल के भतीजे अमन कुमार के रूप में किया गया है। मृतक अमन कुमार इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम दोनों चाचा-भतीजा बाइक पर सवार होकर अपने घर कलेर बाजार जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और गैस कैप्सूल वाहन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कलेर थाने की पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने गैस कैप्सूल वाहन को जब्त कर लिया है हालांकि ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता