ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच झड़प

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बिहार : भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच झड़प
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों को अस्पताल से भगा दिया।


बताया जा रहा है कि जहानाबाद के कल्पा ओपी क्षेत्र के धन्धर बिगहा निवासी 12 लोग औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर छठ पूजा करने के लिए गए थे। शुक्रवार को पूजा संपन्न होने के बाद सभी ऑटो पर सवार होकर कल्पा ओपी क्षेत्र के धन्धर बिगहा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मचला में ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घालयों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

बिहार : भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच झड़प


बिहार : भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच झड़प


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें