ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सामान खरीदने बाजार जा रहे थे रावण और नीतीश

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसे म

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सामान खरीदने बाजार जा रहे थे रावण और नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कटोरिया- सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर महेशमारा मोड़ के पास की है।


मृतकों की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के डूमरडीहा गांव निवासी नरेश दास के 20 वर्षीय बेटे रावण दास और मोदी दास के 25 साल के बेटे नीतीश दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रावण और नीतीश कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से सुईया जाफर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। 


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स