ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

बिहार : भीषण आग में झुलसकर गृह स्वामी और दो मवेशी की मौत, चार अन्य जानवर भी झुलसे, लाखों की संपत्ति का नुकसान

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक घर में अचानक आग लगने से गृहस्वामी समेत दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। घटना औराई थाना क्षेत्र के धरहरवा की है। यहां बीते देर रात भीषण अ

बिहार : भीषण आग में झुलसकर गृह स्वामी और दो मवेशी की मौत, चार अन्य जानवर भी झुलसे, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक घर में अचानक आग लगने से गृहस्वामी समेत दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। घटना औराई थाना क्षेत्र के धरहरवा की है। यहां बीते देर रात भीषण अग्निकांड में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरा घर आग की चपेट में आ गया।


जानकारी के मुताबिक औराई थानाक्षेत्र के धरहरवा़ पंचायत के धरहरवा निवासी राजकिशोर साह के घर में देर रात आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण जबतक आग को बुझाते तब तक दो आग में झुलसकर दो मवेशियों की मौत हो गई वहीं चार अन्य मवेशी बुरी तरह से झुलस गये। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


आग लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आग को बुझाने और मवेशियों की जान बचाने के दौरान गृहस्वामी राजकिशोर साह भी आग में बुरी तरह से झुलस गये। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे राजकिशोर साह को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस भीषण अगलगी में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। 


गौरतलब है कि मवेशियों को मच्छर से बचाने के लिए राजकिशोर साह ने घर में अलाव जलाया था। जिससे निकली चिंगारी से लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। ग्रामीणों की मानें तो मृतक राजकिशोर शाह बैलगाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दूसरे के खेतों में हल चलाने का भी काम करता था। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता