ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

बिहार: भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत, ई-रिक्शा को बचाने के दौरान हुआ हादसा

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव की है। घटना की सूचना से

बिहार: भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत, ई-रिक्शा को बचाने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव की है। घटना की सूचना से लड़की के घर पर शादी का खुशियां गम में तब्दील हो गयी है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि इनोवा कार सवार बिहारशरीफ से घोसवारी के करड़ा गांव लग्न लेकर जा रहे थे तभी सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के पास एक ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर इनोवा अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे कार सवार लड़की पक्ष के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


मृतकों की पहचान परमानंद पांडेय, एकादश प्रसाद और रामाकांत प्रसाद के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के घर पर शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि सोनसा निवासी सत्येंद्र कुमार की भतीजी की शादी थी। लग्न लेकर लड़की पक्ष के लोग करड़ा गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता