ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

बिहार : भाभी से मिलने पहुंचा था देवर, ग्रामीणों ने दोनों की करा दी शादी, लड़के वालों ने कहा..रिश्ता कबूल नहीं

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक देवर को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के प्यार में आशिक बना देवर जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों का निकाह करा दिया।

बिहार : भाभी से मिलने पहुंचा था देवर, ग्रामीणों ने दोनों की करा दी शादी, लड़के वालों ने कहा..रिश्ता कबूल नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक देवर को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के प्यार में आशिक बना देवर जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों का निकाह करा दिया। घटना मनियारी गांव का है। दोनों की रजामंदी से शादी तो हो गई लेकिन लड़के के घर वाले लड़की को अपनाने से इनकार कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक बोचहां के सरफुद्दीनपुर की रहने वाली अमीना की शादी मोहम्मद निजाम के साथ हुई थी। इस शादी से अमीना के चार बच्चे भी हुए। चार साल पहले अमीना के पति की मौत किसी बीमारी से हो गई थी। पति की मौत के बाद अमीना बिल्कुल अकेली हो गई थी। इसी बीच देवर और मोहम्मद नसीम से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। बात प्रेम प्रसंग तक पहुंची तो चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया।


दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लोक लाज के कारण दोनों इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। अमीना मनियारी स्थित अपनी बहन के घर पहुंची थी, इसी दौरान उसका देवर भी वहां पहुंच गया। अमीना के घरवालों ने सोंचा कि मौका अच्छा है, और इसे नहीं जाने देना चाहिए। दोनों की रजामंदी के बाद परिवार के लोगों के दोनों का निकाह करवा दिया गया।


निकाह तो संपन्न करा लिया गया लेकिन बात विदाई पर जाकर फंस गई। लड़के के घर वालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो आनन-फानन में मनियारी पहुंचे। जब लड़के से निकाह के संबंध में पूछा तो लड़के ने सारी कहानी बता दी। जिसके बाद परिजन इस रिश्ते को नकारते हुए वापस लौट गए और लड़की को कबूल करने से इनकार कर दिया। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है और दोनों तरफ से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।


बिहार : भाभी से मिलने पहुंचा था देवर, ग्रामीणों ने दोनों की करा दी शादी, लड़के वालों ने कहा..रिश्ता कबूल नहीं

टैग्स