ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर हुई मौत

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत साहूजैन स्कूल के सामने रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


मृतक की पहचान धोबनी पंचायत के सुगौली गांव वार्ड संख्या 11 निवासी सुकट मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बसंत कुमार रविवार शाम अपने घर से बाइक से लौरिया बाजार सब्जी खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान लौरिया से हरीनगर की ओर जा रहा ट्रक विपरीत दिशा से आकर साहूजैन स्कूल के सामने बसंत की बाइक से टकरा गया। 


टक्कर लगते ही बसंत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना लौरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल और थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता