ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, पत्नी को बचाने गए पति की करंट लगने से मौत; बुरी तरह झुलसी महिला

Bihar News: बेतिया के पुरैना गांव में करंट की चपेट में आने से कमलेश ठाकुर की मौत हो गई, जब वे अपनी पत्नी को बचाने गए जो पहले ही करंट से झुलस चुकी थीं। यह हादसा दरवाजे में करंट दौड़ने से हुआ।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के पुरैना गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब घर के दरवाजे में अचानक करंट दौड़ गया और पत्नी की जान बचाने के प्रयास में पति की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान पुरैना गांव निवासी कमलेश ठाकुर के रूप में की गई है। वे सुबह के समय घर के काम में लगे थे, उसी दौरान उनकी पत्नी लालपरी देवी दरवाजे को छूते ही करंट की चपेट में आ गईं और जोर-जोर से छटपटाने लगीं। पत्नी को तड़पता देख कमलेश तुरंत उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन दरवाजे में फैले करंट ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही कमलेश ठाकुर की मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह झुलस गईं।


हादसे के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल पति पत्नी को इलाज के लिए योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. स्वीटी रानी ने बताया कि कमलेश की मृत्यु हो गई हैं। महिला का इलाज चल रहा है और अब उनकी हालत स्थिर है।


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की मानें तो घर के पास से होकर बिजली के कुछ तार लटक रहे थे, जो बारिश या नमी के कारण करंट प्रवाहित कर रहे थे। इन्हीं तारों की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता