ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत; 10 घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही ह

बिहार : बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत; 10 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल क़याम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। ऐसा कहा है रहा है कि आज अहले सुबह पूर्वी चंपारण के चकिया से एक बारात में शिरकत करने के बाद एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर ये लोग वापस अपने घर को लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर के साथ बोलोरो की टक्कर हो गई है और पांच लोगों की मौत हो गई है। 


वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन स्थानीय लोगों ने  घायल सभी व्यक्ति को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अब तक इस भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया है। जबिक कई लोग अभी भी गंभीर बताई जा रहे हैं। इस घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई है। पूरे मामले में स्थानीय पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता