ब्रेकिंग
बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात

बिहार: बैंक में चल रही थी शराब पार्टी, मैनेजर सहित 3 कर्मी गिरफ्तार

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब पार्टी करते देखे जा रहे हैं। ताजा मामला सुपौल का जहां पंजाब नेशनल बैंक में शराब पा

बिहार: बैंक में चल रही थी शराब पार्टी, मैनेजर सहित 3 कर्मी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब पार्टी करते देखे जा रहे हैं। ताजा मामला सुपौल का जहां पंजाब नेशनल बैंक में शराब पार्टी करते बैंक मैनेजर सहित बैंक के 3 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब मेडिकल टेस्ट कराया तब शराब पीने की पुष्टि हुई है। 


सुपौल में पीएनबी के पीपराखुर्द ब्रांच में मैनेजर सहित अन्य 3 स्टाफ को पुलिस ने शराब पीते गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पीएनबी के मैनेजर,असिस्टेंट मैनेजर,क्लर्क और रिलेशनशिप मैनेजर शामिल है। बैंक परिसर के अंदर शराब की पार्टी चल रही थी।


जिसकी सूचना पुलिस को मिली। फिर क्या था सुपौल सदर पुलिस ने छापेमारी की और विदेशी शराब की बोतल के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सभी की सुपौल सदर थाने में ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई। जिसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता