ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार : बैंक कर्मी की हत्या करने पहुंचा अपराधी, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि आये दिन अपराधिक मामले हो रहे हैं. ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से सामने आया है. हाजीपुर में चार अपराध

बिहार : बैंक कर्मी की हत्या करने पहुंचा अपराधी, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि आये दिन अपराधिक मामले हो रहे हैं. ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से सामने आया है. हाजीपुर में चार अपराधी हथियार से लैस होकर दिनदहाड़े बैंक कर्मी के घर हत्या करने पहुंचा. हालांकि बैंक कर्मी उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे. अपराधियों को हथियार लहराता देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया. जिसमे एक अपराधी पकड़ा गया. जबकि तीन फरार होने में सफल रहें.


जानकारी के मुताबिक, घटना हाजीपुर सगाई थाना क्षेत्र के रामपुर पोहीयार की है. कुछ दिन पहले ही युवक ने इस इलाके में ग्रामीण सेवा केंद्र खोला है. क्षेत्र में नए बैंक खुलने के बाद पुलिस गश्ती टीम पहुंची थी. पुलिस बैंक कर्मी से पूछताछ करने के बाद चली गई. और आगे जाकर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया. अपराधी की गिरफ़्तारी के बाद उनके दोस्तों को शक हुआ कि बैंक कर्मी ने पुलिस को इसकी सूचना दी.


अपराधियों ने अपने दोस्त का बदला लेने के लिए हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक कर्मी के घर पहुंचा. अपराधियों ने घर पर बैंक कर्मी को खोजा लेकिन वो उस समय मौजूद नहीं थे. बैंक कर्मी नहीं मिलने पर अपराधियों ने गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. इसी बीच ग्रामीण झुंड बनाकर सभी को पकड़ना चाहा तो तीन अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये.


वहीं, स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ा गया है. इसके बाद लोगों ने अपराधी को बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस बैंक कर्मी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता