ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लानमुजफ्फरपुर में बदलने वाली है ट्रैफिक की तस्वीर! 5000 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, जानिए क्या होगा बड़ा बदलावबिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लानमुजफ्फरपुर में बदलने वाली है ट्रैफिक की तस्वीर! 5000 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, जानिए क्या होगा बड़ा बदलावबिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियम

बिहार बंद को लेकर जबरदस्त सुरक्षा बंदोबस्त, पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस

PATNA : छात्रों की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद को देखते हुए पूरे राज्य में जबरदस्त प्रशासनिक देखा जा रहा है. राजधानी पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना में छात्रों का जुटान रोक

बिहार बंद को लेकर जबरदस्त सुरक्षा बंदोबस्त, पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : छात्रों की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद को देखते हुए पूरे राज्य में जबरदस्त प्रशासनिक देखा जा रहा है. राजधानी पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना में छात्रों का जुटान रोकने के लिए लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मी सड़क पर उतारे गए हैं. पटना के एसएसपी  मानवजीत सिंह ढिल्लों खुद प्रशासनिक के इंतजामों की देखरेख कर रहे हैं.


RRB NTPC परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी से नाराज छात्रों ने आज बंद बुलाया है. तो दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन ने भी टर्मिनल और भिखनापहाड़ी में हुए बवाल को ध्यान में रखते हुए बंद को असफल कराने की पूरी प्लानिंग की. बिहार बंद को देखते हुए बीती रात एसएसपी ने सभी सिटी एसपी, एएसपी, डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक की. बंद को देखते हुए पटना समेत जिले में करीब ढाई हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी.


पटना के हर चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों से लेकर स्मारकों के आसपास पुलिस तैनात रहेगी. किसी भी जगह भीड़ जुटने पर पुलिस सक्रिय हो जाएगी। पुलिस का सबसे अधिक फोकस डाक बंगला चौराहा, राजेंद्रनगर टर्मिनल, न्यू और ओल्ड बाइपास, पटना जंक्शन का इलाका, सचिवालय हॉल्ट, अशोक राजपथ और बारीपथ पर रहेगा, जहां छात्रों के हॉस्टल हैं. पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम, वाटर कैनन, व्रजवाहन, टीयर गैस के साथ तैनात रहेगी. आरएएफ के जवानों को भी उतारा जाएगा। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. क्यूआरटी को भी लगा दिया गया है.