ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

बिहार बंद आज : RJD के कार्यकर्ता सबसे पहले सड़क पर उतरे, छात्रों के रुख का इंतजार

PATNA : छात्रों के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद की पहली तस्वीरें राज्य के अलग-अलग हिस्से से सामने आने लगी हैं। सुबह सवेरे आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुट गए हैं

बिहार बंद आज : RJD के कार्यकर्ता सबसे पहले सड़क पर उतरे, छात्रों के रुख का इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : छात्रों के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद की पहली तस्वीरें राज्य के अलग-अलग हिस्से से सामने आने लगी हैं। सुबह सवेरे आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुट गए हैं हालांकि अभी छात्रों का रुख समझने के लिए इंतजार करना होगा भारतीय रेल में एनटीपीसी और आरआरबी की बहाली को लेकर छात्रों ने जो आंदोलन शुरू किया था उस कड़ी में आज का बिहार बंद बेहद खास है हालांकि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी की तरफ से यह दावा किया गया कि छात्रों की मांग मान ली गई है ऐसे में छात्रों के बीच लोकप्रिय खान सर ने भी आज के बंद से छात्रों को दूर रहने की अपील की है.


अब देखना होगा कि छात्र खान सर की अपील किस हद तक मानते हैं. आधी रात को खान सर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव आए और उन्होंने शुक्रवार यानी आज किसी तरह के आंदोलन और प्रदर्शन में छात्रों को शामिल नहीं होने की अपील की. खान सर ने कहा कि ऐसा करना गलत साबित होगा क्योंकि रेलवे ने उनकी मांगों को मान लिया है.


दरअसल RRB-NTPC परीक्षा को लेकर छात्रों के पूरे बिहार में आंदोलन-प्रदर्शन और हंगामे के बाद पटना के बहुचर्चित खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने केस दर्ज किया था. पटना की पत्रकार नगर थाना पुलिस ने खान सर के खिलाफ 14 धाराओं में केस दर्ज किया था. उसके बाद से खान सर अंडरग्राउंड बताये जा रहे थे. गुरूवार की देर रात खान सर अपने यूट्यूब चैनल के जरिये लोगों के सामने आये. उन्होंने छात्रों से कहा-वे किसी बहकाबे में नहीं आयें और 28 जनवरी को किसी तरह की उत्पात न करें. खान सर ने अपके यूट्यूब चैनल के जरिये छात्रों को संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सहमत है कि वे 20 गुणा रिजल्ट देंगे. एक छात्र एक रिजल्ट की नीति पर वे सहमत हैं. यानि साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों को और पास किया जायेगा. इसका मतलब कि NTPC वालों की समस्या खत्म. ग्रुप डी वालों की जो समस्या थी उस पर भी रेल मंत्री सहमत हो गये हैं कि उसे भी हटा देंगे. यानि ये समस्या भी खत्म.


छात्रों की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद का विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भी कई दलों ने समर्थन किया है. ऐसे में अब हालात ऐसे बन गए हैं कि विपक्षी दल आरजेडी के कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर नजर आ रहे हैं. हालांकि अब तक के छात्र सड़क पर नहीं उतरे हैं बिहार बंद को लेकर पटना समेत सभी जिलों में अलर्ट रखा गया है. खासतौर पर रेलवे को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है.

टैग्स