ब्रेकिंग
Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान

बिहार : बकरी के चक्कर में चली गई दो लोगों की जान, गुस्साए परिजनों ने जमकर मचाया बवाल

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला की है। यहां कुएं में बकरी गिरने के बाद दो शख्स उसे निकालने के ल

बिहार : बकरी के चक्कर में चली गई दो लोगों की जान, गुस्साए परिजनों ने जमकर मचाया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला की है। यहां कुएं में बकरी गिरने के बाद दो शख्स उसे निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। कुएं में जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।


परिजनों का आरोप था है कि जब वे दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे तो दोनों जिंदा थे लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण दोनों की मौत हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल में मौजूद एम्बुलेंस की शीशा तोड़ दिया और जमकर उत्पात मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया।

टैग्स