ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

बिहार : बालू घाट पर गोलीबारी, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी; जानिए क्या है घटना की वजह

NAWADA : बिहार के नवादा में बालू घाट पर गोलीबारी हुई है। यहां जिले के गोविन्दपुर थाने के करणपुर बालू घाट पर बालू माफियाओं ने शुक्रवार की देर शाम खनन शुरू कराने गए खनन पदाधिकारी और

बिहार : बालू घाट पर गोलीबारी, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी; जानिए क्या है घटना की वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में बालू घाट पर गोलीबारी हुई है। यहां जिले के गोविन्दपुर थाने के करणपुर बालू घाट पर बालू माफियाओं ने शुक्रवार की देर शाम खनन शुरू कराने गए खनन पदाधिकारी और गोविन्दपुर पुलिस पर गोलीबारी और पत्थरबाजी की। इस घटना में गोविन्दपुर के थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल को गंभीर चोट लगी है। वहीं, कई पुलिसकर्मी भी चोटिल बताया जा रहे हैं। यहां अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि 5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर बालू घाट का खनन तक बंद करा दिया है। 


वहीं, इस घटना के बाद पहुंचे रजौली के एसडीपीओ पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्याभूषण केवट और घूटन केवट आदि ने मिलकर बालू घाट चालू कराने गए पुलिस और खनन टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जिस वजह से थाना प्रभारी को चोटें आईं हैं। एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी चल रही है। 


एसडीपीओ ने बताया कि, गुरुवार को विद्याभूषण केवट तथा घूटन केवट के नेतृत्व में अपराधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर बालू घाट के मंशी संगम यादव की पिटाई कर खनन कार्य में लगे पोपलेन मशीन सहित कई मशीनों के शीशे तोड़ दिए थे। साफ तौर पर कहा था कि विधायक का हूकूम है कि 5 लाख की रंगदारी देनी है। इस घटना के बाद खनन बंद कर दिया गया था। 


उधर, रजौली एसडीपीओ ने बताया कि 60 करोड़ की लागत से बालू घाट का ठेका लिए मिनी मैक्श कंपनी के मालिक ने मुंशी को थाने में लिखित सूचना देकर खनन चालू कराने के आदेश दिए थे। जिस पर केयरटेकर संगम यादव ने थाने में शिकायत कर जिला पार्षद विद्याभूषण केवट के निर्देश पर बालू घाट पर पिस्तौल लेकर गए घूटन केवट सहित छह लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के साथ ही बालू घाट पर खनन शुरू कराने की मांग की थी।