ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

Bihar: अवैध शराब कारोबारियों का हैरतअंगेज कारनामा, ट्रेन में बुकिंग कर ला रहे थे बड़ी खेप, फिर...

MUZAFFARPUR: पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में प्रशासन चाहे जितनी भी दावे कर ले लेकिन अवैध शराब कारोबारी आए दिन अपने कारोबार के लिए नए-नए निजात ढूंढ ले रहे हैं. हाल ही में कई जगह

Bihar: अवैध शराब कारोबारियों का हैरतअंगेज कारनामा, ट्रेन में बुकिंग कर ला रहे थे बड़ी खेप, फिर...
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

MUZAFFARPUR: पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में प्रशासन चाहे जितनी भी दावे कर ले लेकिन अवैध शराब कारोबारी आए दिन अपने कारोबार के लिए नए-नए निजात ढूंढ ले रहे हैं. हाल ही में कई जगह ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जहां प्रशासन भी हक्का-बक्का रह जा रही है. इन अवैध शराब कारोबारियों के ट्रेड को देखकर मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है. लगातार अवैध शराब एवं अवैध गतिविधि वाले शातिरों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. 


बता दें मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन से किसी भी चीज को लेकर गुजर जाना अब मुश्किल है रेल पुलिस चप्पे-चप्पे पर सादे लिवास में भी अपना काम करने में जुटी रहती है इसी का परिणाम है कि आए दिन रेलवे में अपराधिक घटनाओं में काफी गिरावट आई है. साथ ही साथ अवैध चीजों को ट्रेन से ले जाने वाले शातिर लोग भी परहेज कर रहे हैं. रेल पुलिस का खौफ अब बढ़ गया है. बात दें इस दरमियान मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने जब न्यू दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन से बुकिंग किया हुआ. माल एक ठेले पर रखकर ले जाया जा रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो वैसे ही एक भागने लगा. जिसे स्टेशन पर पुलिस ने खदेर कर धर दबोचा और फिर बुकिंग से लाया जा रहा है सामान को खोला तो सभी लोग हैरान हो गए. इस बुकिंग वाले माल में 20 कार्टन अवैध विदेशी शराब में लिख जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने उक्त शराब कारोबारी गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी पूछताछ में गोविंद ने अपना घर मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरण छपरा रोड नंबर 04 का बताया. 


पूरे मामले पर पूछे जाने पर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान के दौरान ही न्यू दिल्ली बरौनी क्लोन स्पेशल से बुकिंग कर लाया जा रहा था. अवैध शराब शक के आधार पर पुलिस की टीम ने पकड़ा जिसमें इतनी बड़ी कंसाइनमेंट पुलिस को हाथ लगी पकड़े गए शराब कारोबारी से पूछताछ चल रही है कई अहम सुराग भी मिले हैं. जिस पर पुलिस काम करने लगी है कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता