ब्रेकिंग
Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...

Patna News: बिहार विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया झंडा तोलन

Patna News: बिहार विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने तिरंगा फहराकर देशवासियों को आज़ादी की बधाई दी और एकता व विकास का संदेश दिया।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार विधानसभा परिसर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 


समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा "यह आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली। यह उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग का परिणाम है, जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा, वर्षों जेल की यातनाएं सही, और देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।" उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को देश के इतिहास का अमूल्य हिस्सा बताया।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आज़ादी के सौवें वर्षगांठ (2047) तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का जो संकल्प देशवासियों ने लिया है, उसे पूरा करने के लिए हर नागरिक को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा "एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से ही हम अपने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। देश का भविष्य हम सभी के हाथ में है और इसका कल्याण हमारी प्रतिबद्धता से तय होगा।"


इस कार्यक्रम में विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नहीं हुईं, लेकिन राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति की भावना का माहौल विशेष रूप से महसूस किया गया। बिहार विधानसभा में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को प्रतिबिंबित करता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। राष्ट्र निर्माण में भागीदारी ही सच्चे मायनों में आज़ादी का सम्मान है।

रिपोर्ट- प्रेम राज