ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले करोड़ों रुपए बरामद, जांच में जुटी पुलिस; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसी क्रम में थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में पुलिस ने एक बड़े वित्तीय मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसी क्रम में थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में पुलिस ने एक बड़े वित्तीय मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर थावे थानाध्यक्ष और FST ने छापेमारी की, जिसमें एक व्यक्ति के घर से लगभग 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए।


दरअसल, छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बैंक पासबुक भी जप्त की हैं और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल बरामद नकद राशि की पूरी गिनती नहीं की गई है। पुलिस का मानना है कि यह रकम चुनाव से पहले किसी विशेष स्थान पर ले जाई जा रही थी, और जांच की जा रही है कि इसका स्रोत कहां से आया और इसे कहां ले जाया जाना था।


पुलिस मुख्यालय ने इस पूरे मामले पर निगरानी शुरू कर दी है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। थावे पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पहचान और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।


अधिकारियों का कहना है कि, यह कार्रवाई चुनाव की निष्पक्षता और वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि बरामद राशि का उपयोग किस प्रकार से चुनावी गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इस मामले की जांच अभी जारी है और आगामी दिनों में पुलिस अधिक विवरण और गिरफ्तारी के संबंध में अपडेट जारी करेगी।