ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार

बिहार : आसमान से बरस रही मौत, वज्रपात के चपेट में आए 17 लोग; CM नीतीश ने की सतर्क रहने की अपील

PATNA : बिहार में एक बार फिर मानसून लोगों के लिए कहर बनकर टुटा है। राज्य में बीते दो दिनों में वज्रपात से 11 जिलों में 17 लोगों की मौत हो गई है। अब इन मृतकों को लेकर सीएम नीतीश कुम

बिहार : आसमान से बरस रही मौत, वज्रपात के चपेट में आए 17 लोग; CM नीतीश ने की सतर्क रहने की अपील
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर मानसून लोगों के लिए कहर बनकर टुटा है। राज्य में बीते दो दिनों में वज्रपात से 11 जिलों में 17 लोगों की मौत हो गई है। अब इन मृतकों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम ने कहा है कि - आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। 


दरअसल, वज्रपात से रोहतास में पांच, औरंगाबाद में दो, बक्सर में दो, अरवल, किशनगंज, कैमूर, वैशाली, सीवान, पटना, अररिया व सारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ऐसे में सीएम ने आमलोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएम ने पत्र जारी कर कहा है कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


मालूम हो कि, राज्य में मानसून बिहार में वज्रपात की भयावहता आपदा का रूप लेती जा रही है। बाढ़ की तरह ही इससे होने वाले नुकसान का भी पूर्वानुमान नहीं लग पा रहा है। पिछले तीन माह के आंकड़े इसकी भयावहता को दर्शाते हैं। ठनका से सौ लोगों की जान जुलाई के पंद्रह दिनों में जा चुकी है। मई से 15 जुलाई तक ढाई माह में ही 152 मौतें हुई हैं।