ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

बिहार : अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, मौके पर युवक की गई जान

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो

बिहार : अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, मौके पर युवक की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौंना गांव स्थित ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत नाजुक होने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। उसी दरमियान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान राजबल्लभ राम के 26 वर्षीय बेटा शैलेश राम के रूप में की गई।


दरअसल, घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया की मुजौना गांव निवासी राजबल्लभ राम के बेटा शैलेश कुमार राम और शैलेंद्र कुमार राम के बेटा अमित राम मोटरसाइकिल पर सवार होकर मांझागढ़ बाजार जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनो बुरी तरह जख्मी हो गए। 


उधर,  युवक की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। इस हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें की मृतक तीन भाईयो और एक बहन में सबसे छोटा था।