ब्रेकिंग
समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..

बिहार: इंडस्ट्रियल एरिया में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, देर रात तक मची रही अफरा-तफरी

HAJIPUR: हाजीपुर स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव की खबर फैलते ही

बिहार: इंडस्ट्रियल एरिया में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, देर रात तक मची रही अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
1 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में देर रात तक अफरा-तफरी मची रही।


दरअसल, वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के कारण अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्टोर में तैनात कर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।


गैस रिसाव की सूचना मिलते हो जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद फायर कर्मियों के साथ अग्निशामक वाहन लेकर मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। जिसके बाद लोगों की जान में जान आई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता