ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar News: सरकारी सिस्टम में बड़ी लापरवाही? 15 अफसरों को मिला नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब!

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 पदाधिकारियों को सेवा इतिहास पोर्टल अपडेट नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा, सामान्य प्रशासन विभाग, सेवा इतिहास पोर्टल, नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई, Bihar Administrative Service, General Administration Department, Service History Portal, disciplinary not
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों पर सेवा इतिहास पोर्टल (Service History Portal) के अपडेशन कार्य में भाग न लेने का आरोप है। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई क्यों न की जाए।


विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद इन अधिकारियों ने पोर्टल पर अपनी सेवा से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं की, जो कि अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना है।


19 मई को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश

सभी 15 अधिकारियों को 19 मई को आयोजित अपडेशन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सेवा पोर्टल पर अपना डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार इस पोर्टल के जरिए बिप्रसे अधिकारियों के सेवा अभिलेखों का ऑनलाइन संधारण कर रही है।


जिन अधिकारियों को जारी किया गया है नोटिस:

1. सुशील कुमार,2. मनोज कुमार, 3. अखिलेश कुमार सिंह, 4. वीरेंद्र कुमार, 5. राकेश कुमार, 6. राकेश कुमार झा ,7. प्रमोद कुमार, 8. गयन कुमार राम, 9. सूरज कुमार सिन्हा, 10. रेणु कुमारी, 11. उत्तम कुमार, 12. सुधीर कुमार, 13. दुष्यंत कुमार, 14. दीप शिखा, 15. आरूप

यदि ये अधिकारी समय पर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जा सकती है।


टैग्स