ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : अब घर बनाना होगा मुश्किल ! फिर से तीन माह के लिए बंद हुआ बालू खनन, जानें क्या है नई कीमत

PATNA : बिहार की नदियों से हो रहे बालू खनन पर आज यानी 1 जुलाई से लेकर 1 सितंबर तक पाबंदी रहेगी। हालांकि निर्माण कार्य में बालू की आपूर्ति को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों

बिहार : अब घर बनाना होगा मुश्किल ! फिर से तीन माह के लिए बंद हुआ बालू खनन, जानें क्या है नई कीमत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की नदियों से हो रहे बालू खनन पर आज यानी 1 जुलाई से लेकर 1 सितंबर तक पाबंदी रहेगी। हालांकि निर्माण कार्य में बालू की आपूर्ति को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को बालू का बफर स्टॉक रखने का निर्देश जारी किया है।


दरअसल, बिहार में मानसून के आगमन के साथ बालू खनन पर रोक लगा दी जाती है। एनजीटी के आदेश पर हर साल 1 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक बालू का खनन बंद रहता है। हालांकि, बालू की कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि अपने जिले में बालू का बफर स्टॉक रखें।इसके बाद  करीब 5 दिन पहले तक 17 लाख सीएफटी बालू का बफर स्टॉक सुरक्षित कर लिया गया है।


वहीं,  इससे बालू की कालाबाजारी और कई बड़े अपराध होने की आशंका जताई जा रही है। बालू खनन रोकने से मकान निर्माण कार्य पर इसका असर पड़ेगा। इस संबंध में मंडलायुक्त कुमार रवि ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी और एनजीटी से निर्देश का अनुपालन करवाने को कहा है। इसके साथ ही अवैध बालू खनन भंडारण और संबंधित अपराध पर निरंतर छापेमारी जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध खनन और परिचालन पर रोक लगाने के लिए हाईटेक बोट प्रयोग करने की बात कही।


इधर, बिहार खनिज नियमावली 2019 के नियम 74 के तहत अवैध खनन भंडारण संबंधित अपराध के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स गठित किया गया है। आयुक्त ने जिले के कलेक्टर को नियमित खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक और काम की समस्या करने के निर्देश दिए। सरकार अपनी ओर से पूरी प्रयास कर रही है कि बालू की किल्लत प्रदेश में ना हो। इसके लिए यह सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें