ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार : आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, पेड़ से लटका मिला शव

KAIMUR : इश्क का खुमार जब कीसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए सही - गलत या सच - झठ का फर्क कर पाना बेहद कठिन हो जाता है। उसे बस यही लगता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा वही सही क

बिहार : आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, पेड़ से लटका मिला शव
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

KAIMUR : इश्क का खुमार जब कीसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए सही - गलत या सच - झठ का फर्क कर पाना बेहद कठिन हो जाता है। उसे बस यही लगता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा वही सही कदम है और उसके सारे फैसले सही है। लेकिन, इसमें मामला तब बदल जाता है जब इसमें किसी तीसरे की एंट्री होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बॉयफ्रेंड को अपने गर्लफ्रेंड से मिलने जाना बेहद महंगा पड़ गया। 


दरअसल, जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। जहां प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से टांग दिया।  पेड़ से शव टंगा मिलने के बाद मौके पर सनसनी फैल गया है। वहीं युवक के घर में कोहराम मच गया है। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। यह घटना जिले के भभुआ थाना क्षेत्र का है। जहां मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। यह भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले किशन बिंद के बेटे थे। 


घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि राजा बाबू बीती रात घर से निकला था। इसके बाद वह गायब था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान कलौंज गांव के सिवान से उसका शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है जिस दिन वह घर से गया था उस दिन ही लड़की के घरवालों ने आकर राजा बाबू के पिता से कहा था कि तुम्हारा बेटा हमारे घर आया था हमलोगों को देखा था भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़के का गांव की हीे एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। 


वहीं,परिजनों को शव मिलने की सूचना जैसे मिली सभी मौके पर पहुंचे। युवक के परिजन अजय ने बताया कि राजा बाबू बीती रात घर से कहीं चला गया था जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन अगले दिन कलौंज गांव के सिवान से उसका शव बरामद किया गया। उसकी हत्या कर शव पेड़ में लटका दिया गया। परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 


उधर, लड़की के पिता ने आरोपों पर कहा कि एक बजे रात में लड़का मेरे घर पर आया था। तब मेरी पत्नी ने उसके छत पर होने की बात कही थी। जिसके बाद घर वालों के साथ उसे खदेड़ दिया। इस  घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियालड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट आने के बाद आत्म हत्या या हत्या स्पष्ट हो पाएगा।