ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतें

अब स्टेशन पर नहीं लगानी पड़ेगी पूछताछ की लाइन, बिहार के 87 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे मॉडर्न टाइम टेबल बोर्ड

Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है। सोनपुर मंडल के 87 रेलवे स्टेशनों पर अब आधुनिक टाइम टेबल बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस पहल से स्टेशन की व्यवस्था...

अब स्टेशन पर नहीं लगानी पड़ेगी पूछताछ की लाइन, बिहार के 87 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे मॉडर्न टाइम टेबल बोर्ड
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अब ट्रेनों की टाइमिंग जानने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. सोनपुर मंडल के 87 रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही आधुनिक टाइम टेबल विद एडवरटाइजमेंट बोर्ड लगाए जाएंगे. इन बोर्डों के जरिए यात्रियों को ट्रेनों के आने और जाने की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.


रेलवे के इस कदम से स्टेशन की सूचना व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर और सुविधाजनक होने की उम्मीद है. मंडल के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को सही समय पर ट्रेन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है.


इस योजना में सोनपुर मंडल के कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल किए गए हैं. इनमें शाहपुर पटोरी, दलसिंहसराय समेत कुल 87 रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इन सभी जगहों पर नए डिजाइन और आधुनिक तकनीक से लैस टाइम टेबल बोर्ड लगाए जाएंगे.


अब तक कई छोटे और मध्यम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र या पुराने बोर्ड पर निर्भर रहना पड़ता था. कई बार भीड़ या जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती थी. नए बोर्ड लगने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है.


रेलवे ने इन मॉडर्न बोर्डों को लगाने के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए 15 जून को ऑनलाइन नीलामी होगी. इसमें इच्छुक व्यक्ति, एजेंसी और कंपनियां हिस्सा ले सकेंगी.


इसके अलावा सोनपुर मंडल ने रेलवे की आय बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाए हैं. पांच लोकोमोटिव पर विज्ञापन प्रदर्शन से जुड़ी निविदाओं की ई-नीलामी भी 15 जून को आयोजित की जाएगी. इससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना है.


रेलवे की ओर से बेगूसराय और नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर एनएफआर स्टॉल संचालन के लिए भी ई-नीलामी कराई जाएगी. इसके लिए 18 जून को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी.


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी निविदाएं आईआरईपीएस (IREPS) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएंगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होगी, जिससे सभी प्रतिभागियों को समान अवसर मिलेगा.


रेलवे का कहना है कि विज्ञापन और स्टॉल संचालन से मिलने वाली अतिरिक्त आय का इस्तेमाल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने और स्टेशनों को बेहतर बनाने में किया जाएगा.