ब्रेकिंग
Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश

Bihar Ips officer: बिहार कैडर के 8 ट्रेनी IPS अफसरों को जिला अलॉट, बनाए गए ASP, लिस्ट देखें....

बिहार कैडर के 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में ASP के रूप में तैनात किया गया है। पटना, समस्तीपुर, गया, पूर्वी–पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में नई पोस्टिंग की गई है।

बिहार
8 ट्रेनी IPS को जिला अलॉट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Ips officer: बिहार कैडर के 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को जिला अलॉट कर दिया गया है। इन सभी को पटना, समस्तीपुर, गयाजी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर का एएसपी बनाया गया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। 


 हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रथम चरण की ट्रेनिंग के बाद 29 सप्ताह के लिए जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए नालंदा के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी इन सभी को भेजा गया था। व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद अब इन सभी को विभिन्न जिलों में एएसपी बनाकर भेजा गया है। 


2023 बैच की आईपीएस सुषमा सागर को पटना, 2024 बैच के अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, दीप्ति मोनाली को गयाजी, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण, कार्तिकेयन ए.के. को पश्चिम चंपारण, केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्ना कुमार एमवी को मुजफ्फरपुर और सईम रजा को भागलपुर के एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Bihar Ips officer: बिहार कैडर के 8 ट्रेनी IPS अफसरों को जिला अलॉट, बनाए गए ASP, लिस्ट देखें....